निवाड़ी
श्रीरामराजा सरकार का खजाना डबल लॉक में पूर्णतः सुरक्षित, खजाने में रखी किसी भी सामग्री के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं
ओरछा स्थित श्रीरामराजा मंदिर के खजाने का ताला तोड़े जाने, बिना निर्धारित प्रक्रिया के खजाना खोले जाने अथवा किसी प्रकार की अनियमितता किए जाने संबंधी विभिन्न समाचार माध्यमों में फैलाया जा रहा समाचार पूर्णतः भ्रामक, तथ्यहीन एवं वास्तविकता से परे हैं। जिला प्रशासन इन समाचारों का स्पष्ट खंडन करता है।









































