कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की पहल पर सार्थक दीवाली अंतर्गत एसडीएम श्री गगन सिंह मीना द्वारा श्योपुर विकासखण्ड के ग्राम दलारना खुर्द की आदिवासी बस्ती में पहुंचकर ग्रामीण परिवारों एवं बच्चों को मिठाई एवं पटाखों का वितरण कर दीवाली मनाई गई। इस अवसर पर तहसीलदार श्री दीपेश धाकड भी मौजूद रहे। इस पहल का उद्देश्य दीपावली की खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना है। इस दौरान ग्रामीणों एवं बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए उन्हें दीप पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।






