शहडोल
आंगन मिलन सेवा के तहत आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मानित
कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के मार्गदर्शन में शहडोल जिले में 17 सितम्बर से प्रारंभ सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत ऑगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहपारू सभागार में आयोजित किया गया।














