बड़वानी
पीएम विश्वकर्मा योजना से संवरी भगवती प्रसाद की राह ......... अब दुकान पर ही हो रहे है सभी काम
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना' पारंपरिक कारीगरों और हस्तशिल्पियों के जीवन में आत्मनिर्भरता और समृद्धि की नई किरण लेकर आ रही है। बड़वानी जिले के निवासी और पेशे से सुनार श्री भगवती प्रसाद सोनी इस योजना का लाभ उठाकर सफलता की एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं।
















