त्योहारों का आनंद तभी होता है जब समाज में सभी त्योहारों को मनाने के लिए साथ होते हैं। समाज के किसी कोने में कोई वंचित उत्सव में जब भागीदार नहीं होता है तो यह समर्थ समाज के लिए सार्थक उत्सव नहीं हो सकता है उक्त बातें शिवकुंज योगा ग्रुप के सदस्य श्री लव कुमरावत श्री दीपक अग्रवाल श्री दलजीत सिंह बुद्ध राजा एवं पवन कुमरावत ने कही। उन्होंने कहा शिवकुंज योगा ग्रुप के द्वारा समाज की बस्तियों में दीपावली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए वस्त्र वितरण का कार्यक्रम रखा गया है जिसके तहत निरंतर प्रातः वस्त्र वितरण का कार्य जारी है। जब आमजन के बीच इस तरह के जन हितैषी अभियान की जानकारी प्राप्त हुई तो लोग सहज ही आगे आए और जुड़कर अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को वस्त्र प्रदान करने के अभियान में सहभागी बन रहे हैं। इसी कड़ी में आज आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा निराश्रित मनोरोगियों के लिए संचालित आशा आश्रय गृह में वस्त्र वितरण किया गया जिसमें सदस्यों ने स्वयं के हाथों से मनोरोगियों को फिटिंग अनुसार कपड़े पहनाए। आश्रय गृह के मंगू भाई जो कि केवल कुर्ता पहनना ही पसंद करते हैं अपनी पसंद के कुर्ता जैकेट प्राप्त होने पर उनकी प्रसन्नता भाव विभोर करने वाली थी। ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने बताया वंचित वर्ग के लिए संचालित प्रकल्प में समृद्ध समाज को आगे आकर अपना दायित्व निभाना चाहिए शिवकुंज ग्रुप संवेदना से भरा मानवीय कार्य कर रहा है। इस दौरान योगा ग्रुप के श्री संदीप मुकाती, श्री आशीष जोशी, श्री अंशुल महाजन,श्री अंतिम सोनी,श्री आदर्श गुप्ता, श्री कमलेश कुमरावत,श्री सचिन दुबे,श्री मणिराम नायडू, श्री प्रदीप एवं अमित आदि उपस्थित रहे।







