योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा सेवा मेरा योगदान (सेवा संकल्प अभियान 2026 ) के अंतर्गत 3 अक्टूबर 2026 को जिले में एवं विकासखंड स्तरों पर योग एवं ध्यान सत्रो के आयोजन किया जायेगा।
जिसमें जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 3 अक्टूबर 2026 को जिला स्तर पर शिव कुंज आशा ग्राम बड़वानी एवं ब्लॉक स्तर पर जनपद पंचायत पाट, सीनियर बालक छात्रावास राजपुर, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल ठीकरी, माता शबरी कन्या परिसर सेंधवा, शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास पानसेमल में निर्धारित स्थलों पर समय सुबह 7 बजे योग एवं ज्ञान सत्र आयोजित हो रहा है।
सभी शहर वासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग एवं ध्यान सत्र का लाभ लेवे। जिससे आयुर्वेद के उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा हो सके। इस उद्देश्य से स्वस्थ व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहे एवं रोगी व्यक्ति हमेशा निरोगी रहे।






