राज्य स्तरीय 14 वर्ष बालक-बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए शहडोल संभाग की टीम गुना रवाना होने के लिए तैयार है। प्रतियोगिता का आयोजन गुना में ग्वालियर संभाग के अंतर्गत किया जा रहा है। शहडोल संभाग की बालक एवं बालिका टीम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी की है।
टीम के जनरल मैनेजर एवं कोच श्री के.के. श्रीवास्तव हैं। बालक टीम के मैनेजर श्री वीरेंद्र श्रीवास्तव हैं। वहीं बालिका टीम के कोच श्री लक्ष्य बत्रा एवं मैनेजर श्रीमती दामिनी सिंह हैं।
यह टीम संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल श्री उमेश धुर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अतुल चौधरी, सहायक संचालक खेल श्री रईस अहमद खान एवं जिला क्रीड़ा निरीक्षक श्री रामरूट पटेल के निर्देशन में प्रतियोगिता में सहभागिता करने जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व आयोजित 17 वर्ष बालक-बालिका राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शहडोल संभाग की बालिका टीम ने मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। यह संभाग के लिए गौरव की उपलब्धि रही। अब 14 वर्ष बालक-बालिका वर्ग की टीम से भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
बालिका वर्ग की टीम में शामिल खिलाड़ी
कुमारी आराध्या द्विवेदी (कप्तान), कुमारी दाक्षी सिंह, कुमारी आराध्या यादव, अवनी पाल, एंजेल साकेत, देवासी गौतम, अलीना खान, सौम्या शुक्ला, अन्वेष मिश्रा, पंखुड़ी कुशवाहा, संवि गुप्ता एवं अक्षर बर्मन शामिल हैं।
बालक वर्ग की टीम में शामिल खिलाड़ी
ऋषि शुक्ला, अभय गुप्ता, अक्षत केसरवानी, दिव्यांश ठाकुर, कृष्णा शर्मा, पूर्वित जैन, दीपांश अग्रवाल, दीपांशु कुमार, प्रज्वल तिवारी, प्रथम जैन, अभय राज सिंह एवं मयंक झरिया शामिल हैं।
शहडोल संभाग की टीम से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर विजेता बनकर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। खिलाड़ियों की इस सहभागिता से संभाग में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही बास्केटबॉल खेल को भी नई पहचान मिलेगी।







