मध्य प्रदेश शासन, खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल स्थित राज्य वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से भाग लेने वाली हरदा जिले के गांव बिछौलामाल की निवासी कनुप्रिया सिंह राजपूत ने राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच दिया है।

2 से 6 नवंबर तक पंजाब के चंडीगढ़ की सुखना लेक पर आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कयाकिंग एवं केनोइंग चैम्पियनशिप 2026-27 में कनुप्रिया ने शानदार प्रदर्शन किया। इस चैम्पियनशिप की मेजबानी सी.जी.सी यूनिवर्सिटी मोहाली द्वारा की गई थी।

कनुप्रिया लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब की छात्रा होने के साथ-साथ मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी भोपाल की खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी यूनिवर्सिटी की ओर से खेलते हुए 4 स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते पहला C2 1000 मीटर में स्वर्ण, दूसरा C2 200 मीटर में स्वर्ण, तीसरा C4 500 मीटर में स्वर्ण, चौथा C4 1000 मीटर में स्वर्ण। कुल 4 स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने मध्यप्रदेश और हरदा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।