प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना संचालित की जा रही है। 42वीं किस्त की राशि का अंतरण कार्यक्रम पिछोर, जिला शिवपुरी में किया गया। कार्यक्रम मे माह नवम्बर 2026 की कुल 1500 रू मासिक आर्थिक सहायता राशि की विशेष आर्थिक सहायता प्रदाय की गई।
मंदसौर जिले मे माह नवम्बर 2026 मे कुल 2 लाख 60 हजार 158 लाड़ली बहना हितग्राही को राशि 1500 रू के मान से कुल राशि 39.02 करोड़ रूपये राशि का अंतरण कर लाड़ली बहना के खाते मे पहुँचाया। जिले मे उक्त कार्यक्रम सभी ग्रामों एवं वार्डो मे वेबकॉस्ट के माध्यम से लाड़ली बहनो को दिखाया गया।






