दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उप मंडल अभियंता (Sub Divisional Engineer–SDE), ग्रुप ‘B’ के पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्ति हेतु पात्र अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उक्त पद वेतन स्तर-7 (₹44,900–₹1,42,400) में है। केंद्र/राज्य सरकार, संघ राज्य क्षेत्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, विश्वविद्यालयों, मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थानों, सांविधिक एवं स्वायत्त निकायों के पात्र अधिकारी आवेदन कर सकते हैं।

रिक्तियां देशभर के 18 स्थानों पर हैं, जिनमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, भोपाल, कोलकाता, चेन्नई सहित अन्य स्थान शामिल हैं।

पात्र अधिकारी निर्धारित प्रारूप में उचित माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 को जारी रिक्ति परिपत्र की तारीख से चार सप्ताह है |