उज्जैन जिले की ग्राम बलेडी की रहने वाली जीवन बाला सोनी पहले अलग-अलग गांव में लगने वाले साप्ताहिक हाटों में कटलरी की दुकान ले जाकर बड़ी मेहनत से काम करती थी।फिर भी उनको घर के खर्च चलाने में अत्यधिक कठिनाई हो रही थी। वह आजीविका मिशन की दीदी से मिली और मां दुर्गा आजीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ गई।
मध्य प्रदेश दीनदयाल आजीविका मिशन से एक लाख रु का और सीसीएल से 60 हजार रु का ऋण मिला। इस राशि से उन्होंने गांव में ही अपना जनरल स्टोर खोल लिया जनरल स्टोर के साथ में ही साड़ी भी इसी दुकान से सेल करती है।
यही नहीं बैंक आफ इंडिया की बलेडी शाखा से बैंक सखी के रूप में भी उन्होंने काम शुरू किया और गांव की महिलाओं के बैंक में खाते खुलवाना शुरू कीये इससे उन्हें ₹3000 की अतिरिक्त मासिक आय होने लगी।आज जीवन बाला को सब मिलकर 28000 रु महीने की आय हो रही है।उनका घर बढ़िया से चल रहा है।खुद साड़ी की दुकान की मालकिन बनकर वे बहुत खुश हैं और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को योजना में शामिल करने के लिए धन्यवाद देती है।




