कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा आज विकासखंड कालापीपल अंतर्गत फील्ड विजिट में किसानों द्वारा की गई फसल विविधीकरण का अवलोकन किया गया।

कृषक श्री जितेंद्र प्रजापति द्वारा नवाचार में खरीफ सीजन में सोयाबीन की जगह पर चिया सीड लगाया गया। ग्राम भान्याखेड़ी के कृषक श्री दुर्गाप्रसाद नायक द्वारा 5 हेक्टेयर की मक्का फसल लगाई गई हैं। कृषक श्री पवन मीणा ग्राम गुनपीपली द्वारा तिल की फसल 3 बीघा में लगाई। जिसका अवलोकन उपसंचालक कृषि श्री आरएल जामरे, विकासखंड कालापीपल वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा किया गया।