प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सुरक्षित आवास उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे उनके परिवारों को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण में जीवनयापन करने का अवसर मिल रहा है।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत खेड़ी कला के निवासी हितग्राही श्री फत्तुसिंह परतेति का पक्के आवास का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से साकार हुआ है। योजना का लाभ मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित एवं पक्के आवास की सुविधा प्राप्त हुई है। इससे परिवार को आवास संबंधी सुरक्षा मिलने के साथ ही बेहतर जीवनयापन की राह भी आसान हुई है।
पक्का आवास मिलने पर श्री फत्तुसिंह परतेति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पक्के आवास की सुविधा मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित छत मिली है और अब वे बेहतर वातावरण में अपने परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर सकेंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्र के पात्र परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना से हितग्राहियों के पक्के घर का सपना साकार होने के साथ ही उनके जीवन में सुरक्षा, सुविधा और खुशहाली का नया अध्याय जुड़ रहा है।






