सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं समयबद्ध लोक सेवाएं उनके गांव एवं वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 3 अक्टूबर को जिले में विकासखंड स्तर पर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान
आमला, चिचोली, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी, सारणी मुलताई, भैंसदेही, बैतूल, आठनेर तथा भीमपुर में आयोजित शिविरों में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण के साथ जन समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। वहीं शेष आवेदनों पर समय सीमा तय कर अधिकारियों को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।
सेवा सेतु अभियान- सरकार आपके द्वार के तहत शनिवार को विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन सेवा अभियान शिविर आमला में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष श्री मोहन न ा गर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गणेश यादव, जनपद सदस्य, श्री मुकेश खंडेलवाल सहित अन्य समस्त जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इसके पूर्व अतिथियों द्वारा जनपद पंचायत आमला कार्यालय के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। तत्पश्चात अतिथियों ने विभिन्न विभागों की विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत अतिथियों द्वारा कु. करुणा राजू उईके और कु.अर्पणा धुर्वे को स्कूटी वितरित की गई। हितग्राही संवाद के दौरान दिव्यांग श्री आशा राम रहड़वे ने प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्के मकान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में योजनाओं के लाभांवित हितग्राहियों को हित लाभ वितरण किया गया।
कोई भी पात्र योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें: केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उईके
केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘ सेवा परमो धर्म ’ की भावना को शासन की योजनाओं और जनकल्याण से जोड़ते हुए सेवा सेतु अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पात्र नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से शासन प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहा है। जिन पात्र परिवारों को अभी तक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य इन शिविरों के माध्यम से किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री श्री उईके ने बताया कि बैतूल जिले की जनपद पंचायतों में निर्धारित स्थलों पर इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लें और अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों से संपर्क करें।
आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव: डॉ. पंडाग्रे
आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज से सेवा सेतु कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा इसमें सिकलसेल, टीबी की जांच, मलेरिया की जांच, रक्त की कमी की जांच, पोषण संबंधी जांच तथा महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जांचें की जा रही हैं।
डॉ. पंडाग्रे ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की गई हैं, जिन्होंने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर नल से जल पहुंचाने का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को स्वच्छ ईंधन की सुविधा मिली हैं।
जिले में विकास के नए आयाम हो रहे स्थापित: श्री नागर
मप्र जन अभियान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने कहा कि पिछले 15-20 वर्षों में बैतूल जिले ने विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। आज जिले में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। यह प्रगति केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगामी 7 अक्टूबर को उनकी जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की इस दीर्घ जनसेवा यात्रा को सेवा और संकल्प की भावना के साथ मनाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। श्री नागर ने कहा कि इसी क्रम में मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार ’ के माध्यम से आमजन तक शासन की सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।





