सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर में ‘विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विकसित भारत को लेकर अपने विचारों एवं कल्पनाओं को निबंध के माध्यम से अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों ने अपनी लेखन प्रतिभा और रचनात्मक सोच का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विद्यार्थियों ने अपने निबंधों में सशक्त, समृद्ध, शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की परिकल्पना को रेखांकित किया। उन्होंने शिक्षा, नवाचार, आत्मनिर्भरता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी प्रगति जैसे विषयों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका को अपने विचारों में प्रस्तुत किया।