कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज शासकीय माध्यमिक शाला चरपुवां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक समझ और विषयों पर पकड़ का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने विद्यार्थियों से पहाड़े, गिनती एवं विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। उन्होंने बच्चों को बोर्ड पर गणित के प्रश्न हल करने के लिए दिए और उनके उत्तरों के माध्यम से विषय की समझ को परखा। साथ ही विद्यार्थियों से कविताएं भी सुनीं तथा उनकी सीखने की क्षमता और कक्षा में सहभागिता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के साथ सहज संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई से जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने विद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ से शिक्षण कार्य एवं विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित स्टाफ को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
सरकार-योजना
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने शासकीय माध्यमिक शाला चरपुवां का किया निरीक्षण विद्यार्थियों से संवाद कर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता, बोर्ड पर गणित के प्रश्न हल करवाकर लिया बच्चों की समझ का जायजा

टीकमगढ़ · 23 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट
खास बातें
- निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने विद्यार्थियों से पहाड़े, गिनती एवं विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे।
- कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने विद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ से शिक्षण कार्य एवं विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।



