राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वावधान में तथा म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 12 सितम्बर 2026 को
जिला न्यायालय अशोकनगर तथा तहसील न्यायालय, चंदेरी, मुंगावली एवं ईसागढ़ में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर श्री सतीश चन्द्र शर्मा द्वारा सोमवार को जिला न्यायालय परिसर अशोकनगर से प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रचार वाहन के माध्यम से आमजन को नेशनल लोक अदालत के बारे में जागरूक किया जायेगा।
ऐसे पक्षकार जिनके मामले न्यायालयों में लंबित हैं या ऐसी परिस्थिति निर्मित है, जो भविष्य में न्यायालय में जाने का विषय बन सकती है, दोनों ही परिस्थितियों में पक्षकार स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर या तहसील विधिक सेवा समिति चंदेरी, मुंगावली एवं ईसागढ़ न्यायालय में संपर्क कर अपने मामलों का निराकरण करा सकते हैं, जिससे दोनों पक्षों में उत्पन्न वैमनस्यता समाप्त हो जाती है और दोनों पक्षकारों की जीत होती है।
प्री-लिटिगेशन स्तर पर रखे जाने वाले मामलों में कोर्ट फीस नहीं लगती है तथा लंबित मामलों में पूर्व में दी गई कोर्ट फीस वापस हो जाती है।
इस अवसर पर अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री चंद्रशेखर साहू, जिला न्यायाधीश श्री संजीव सिंघल, जिला न्यायाधीश श्री सुनील कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती किरण तूमराची धुर्वे, सचिव श्री मनीष अनुरागी, न्यायाधीश श्रीमती हर्षिता शर्मा गौड़, न्यायाधीश श्रीमती सोनल गुप्ता, न्यायाधीश सुश्री प्रिया चैहान, न्यायाधीश श्री शुभम द्विवेदी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हेमंत कुशवाहा, न्यायालयीन अधिकारी एवं कर्मचारीगण एवं लीगल एड डिफेंस काउंसल के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।





